नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,कार ट्राले से टकराई,6 की मौत

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,कार ट्राले से टकराई,6 की मौत

राजस्थानी चिराग। अलसुबह नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसा कार और ट्राले के बीच हुआ है। जिसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सिरोही में नेशनल हाईवे-27 पर एक कार ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा सहित 6 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी 7 लोग अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे।

एक्सीडेंट गुरुवार सुबह करीब 3 आबूरोड के किवरली में हुआ। कार में सवार सभी लोग जालोर के रहने वाले थे।हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 लोगों ने आबूरोड हॉस्पिटल में दम तोड़ा। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायलों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से कार के कई हिस्से अलग किए गए।

एक्सीडेंट के दौरान आसपास के एरिया में जोरदार ब्लास्ट की आवाज भी सुनाई दी। हाईवे पर ही पेट्रोलिंग कर रही पुलिस वैन आवाज सुनकर सबसे पहले मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचकने से शव फंस गए। क्रेन की मदद से ट्रोले में फंसी कार को बाहर निकाला गया। शवों को निकालने के लिए कार के दरवाजे तोडऩे पड़े। करीब 40 मिनट की मेहनत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में रखा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी