पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, ऑनलाइन गेमिंग बनी वजह, अनाथ हुई 5 साल की बच्ची

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, ऑनलाइन गेमिंग बनी वजह, अनाथ हुई 5 साल की बच्ची

राजस्थानी चिराग। कोटा जिले के पास स्थित गांव खेड़ा रामपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति-पत्नी ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्महत्या की वजह ऑनलाइन गेमिंग और उसके चलते हुए भारी कर्ज बताया जा रहा है।

5 साल की बच्ची ने खोला कमरे का दरवाजा
मृतकों की पहचान दीपक राठौर (विक्की) और उसकी पत्नी राजेश (कृष्णा) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर से विक्की और कृष्णा की 5 साल की बेटी ने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए — पति-पत्नी की लाशें फांसी पर लटकी मिलीं।

ऑनलाइन गेम में हार गया लाखों रुपए
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि विक्की को ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग की लत थी, जिसके चलते उस पर 2 से 5 लाख रुपये तक का कर्ज हो गया था। तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

मरने से पहले पत्नी ने बहन को किया फोन
घटना से कुछ समय पहले कृष्णा ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर पूरी बात बताई थी। उसने कहा था कि अब मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है। आखिरी बार बात कल शाम को हुई थी, और उसी रात दोनों ने फांसी लगा ली।

ससुर ने ही दिलाया था काम
परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कोई कहासुनी नहीं थी। कृष्णा के पिता सत्यनारायण और विक्की के पिता प्रेम शंकर हादसे के बाद फुट-फूटकर रोए उनका कहना है कि दोनों में अच्छे संबंध थे। विक्की को काम भी उसके ससुर ने ही दिलाया था।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार