शराब पीने से मना करती थी पत्नी, पति ने लाठी से पीट-पीटकर की हत्या

शराब पीने से मना करती थी पत्नी, पति ने लाठी से पीट-पीटकर की हत्या

सीकर। बेरी गांव में घरेलू विवाद में शनिवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खून से लथपथ पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के दौरान मृतका व आरोपी के बेटे एक रिश्तेदारी में शादी में गए थे, ऐसे में घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। पत्नी को जान से मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बेटे करण सिंह ने पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि दादिया पुलिस थाना क्षेत्र के बेरी गांव में अमर सिंह (56) ने अपनी पत्नी धाप कंवर (50) पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। महिला के खून से लथपथ शव को लेकर एसके हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी अमर सिंह अपनी पत्नी धाप कवंर, दो बेटों और एक बेटी के साथ बेरी गांव में रहता था। वारदात के समय घर में पत्नी अकेली थी। वहीं मृतका के बेटे करण सिंह ने बताया कि उसका पिता शराब और गांजा पीने का आदी था। आए दिन घर में इसको लेकर झगड़ा होता था। उसने बताया कि जब वह शादी से घर लौटा तो उसकी मां कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी।

  • Related Posts

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद बीकानेर। शहर में पिछले कुछ दिनों से मारपीट, फायरिंग की घटना सामने आ रही है।…

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार बीकानेर। बंद मकान में चोरों द्वारा सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने की खबर…

    You Missed

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    बीकानेर: युवक की अश्लील वीडियों बनाकर रुपये मांगे व मानसिक रुप से किया परेशान

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर