पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था प्रेमी, पति ने दी खौफनाक सजा

पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था प्रेमी, पति ने दी खौफनाक सजा

किशनगढ़। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में युवक प्रदीप गुर्जर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक प्रदीप गुर्जर की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि मामले के खुलासे में साइबर सेल, डीएसटी और विभिन्न थाना पुलिस टीमों की अहम भूमिका रही। गुदली निवासी सहदेव गुर्जर ने 4 मई को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया कि उसका छोटा भाई प्रदीप गुर्जर 3 मई की रात से लापता है। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। 10 मई की शाम कल्याणीपुरा गांव के पास नदी किनारे एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान प्रदीप गुर्जर के रूप में की। इसके बाद गांधीनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रदीप गुर्जर का गांव गुदली निवासी जगदीश बावरी की पत्नी सुरज्ञान उर्फ डलकी से प्रेम प्रसंग था। इसके आधार पर पुलिस ने जगदीश और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जगदीश ने बताया कि उसे लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर संदेह था। 3 मई को वह अचानक घर पहुंचा तो प्रदीप और उसकी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इससे गुस्से में आकर उसने प्रदीप के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर उसने प्रदीप का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में दोनों पति-पत्नी ने शव को ठिकाने लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव