बीकानेर: पत्नी से झगड़े में पति का गला कटा, मौत, पत्नी और देवर गंभीर घायल

बीकानेर: पत्नी से झगड़े में पति का गला कटा, मौत, पत्नी और देवर गंभीर घायल

बीकानेर में बुधवार की रात पति- पत्नी के बीच झगड़े में चाकू से पति का गला कट गया। खून से लथपथ पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी और देवर गंभीर घायल हो गए। घटना कमला कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार की रात करीब साढ़े 9 बजे की है। फिलहाल दोनों घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।कमला कॉलोनी में रहने वाले सन्नी पंवार(42) और उसकी पत्नी ममता पंवार के बीच रात करीब साढ़े 9 बजे झगड़ा हो गया था। बीच बचाव करने के लिए सन्नी का भाई जीतू पंवार भी पहुंचा। पति और पत्नी के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें पति सन्नी पंवार का गला कट गया। गले पर गहरा जख्म होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि पत्नी ममता गंभीर घायल हो गई। वहीं बीच- बचाव करने आए जीतू पंवार को भी गंभीर चोट आई है। दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी विश्वजीत मौके पर पहुंचे। मृतक सन्नी का शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जिसका पोस्टमॉर्टम सुबह किया जाएगा। हालांकि फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि किसने चाकू मारा, स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने बताया कि मृतक डिलीवरी बॉय का काम करता था।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए