‘तू मेरी नहीं तो किसी और की होने नहीं दूंगा…’, सिरफिरे युवक ने युवती का गला काट पहुंचा थाने

‘तू मेरी नहीं तो किसी और की होने नहीं दूंगा…’, सिरफिरे युवक ने युवती का गला काट पहुंचा थाने

राजस्थानी चिराग। तू मेरी नहीं हुई तो मैं तुझे किसी और की भी नहीं होने दूंगा… कुछ ऐसी ही घटिया सोच रखने वाले एक सिरफिरे युवक ने अपनी मंगेतर रही युवती की उसी के घर में घुसकर दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.  इतना ही नहीं आरोपी युवक ने युवती की हत्या करने के बाद थाने पहुंच गया और पुलिस को सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया और आरोपी से पूछताछ कर रही है. यह घटना राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार (23 मई) को हुई है.

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित कोली मोहल्ला में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी. वहीं सिरफिरा आशिक युवती की हत्या करने के बाद कोतवाली थाने पहुंच गया और अपने आप को सरेंडर कर दिया. कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाई है.

एक साल पहले हुई थी दोनों की सगाई

पुलिस के मुताबिक मृतक युवती का नाम शहनाज है, जबकि आरोपी युवक इकबाल है. पुलिस के मुताबिक करीब एक साल पुलिस शहनाज़ और इकबाल की सगाई हुई थी और दोनों एक दूसरे के मंगेतर थे. लेकिन करीब दो माह पूर्व शहनाज़ के परिजनों ने इकबाल से शहनाज़ का रिश्ता तोड़ दिया. जिसके चलते इकबाल डिप्रेशन में था और इसी डिप्रेशन के चलते इकबाल ने शहनाज की गला रेतकर हत्या कर दी.

पुलिस पूछताछ में इकबाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह शहनाज़ से बेइंतहा मोहब्बत करता था और उसके बिना नहीं रह सकता था. सगाई टूटने के बाद इकबाल शहनाज को घर से भगाकर भी ले जाना चाहता था, लेकिन इसके किये शहनाज़ तैयार नहीं हुई. तो इकबाल ने ‘तू मेरी नहीं तो किसी और की होने नहीं दूंगा… इस सोच के साथ शहनाज को मौत के घाट उतार दिया.
Latest and Breaking News on NDTV

घर पर नहीं था कोई सदस्य

सनकी और सिरफिरे आशिक मंगेतर इकबाल द्वारा शहनाज़ की गला रेतकर हत्या करने की घटना से हर कोई स्तब्ध है. मृतका शहनाज़ के भाई और बहन का कहना है कि शुक्रवार को उनके घर पर कोई भी नहीं था. परिजन किसी काम से टोंक गए हुए थे. उसकी मां अस्पताल में एडमिट थी. वहीं बड़ी बहिन नवाज पढ़ने गई हुई थी. जिसका फायदा उठाकर इकबाल घर में घुस गया और शहनाज़ की गला रेतकर हत्या कर दी.

पुलिस पूछताछ में इकबाल ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह शहनाज़ से बेइंतहा मोहब्बत करता था और उसके बिना नहीं रह सकता था. सगाई टूटने के बाद इकबाल शहनाज को घर से भगाकर भी ले जाना चाहता था, लेकिन इसके किये शहनाज़ तैयार नहीं हुई. तो इकबाल ने ‘तू मेरी नहीं तो किसी और की होने नहीं दूंगा… इस सोच के साथ शहनाज को मौत के घाट उतार दिया.

मृतका की बहन जेबा का कहना है कि आरोपी इकबाल शहनाज़ की हत्या करने के बाद उसके पास आया और चाकू दिखाते हुए कहा कि उसने उसकी बहन को मार दिया है. जिसके बाद वह घर पहुंची तो शहनाज़ लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ी हुई थी. उसके गले से खून बह रहा था और पूरा बिस्तर खून से लथपथ था. वहीं सगाई तोड़ने को लेकर मृतका के भाई का कहना है कि आरोपी इकबाल की हरकतें ठीक नहीं थी जिसके चलते उसके परिजनों द्वारा सगाई तोड़ दी गई.

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी