पाकिस्तान के PM-राष्ट्रपति से लेकर तमाम मंत्रियों पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक!

पाकिस्तान के PM-राष्ट्रपति से लेकर तमाम मंत्रियों पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक!

राजस्थानी चिराग। भारत और पाकिस्तान के बीच मोदी सरकार ने डिजिटल दुनिया में एक कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं और हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ताला जड़ दिया। यह ‘डिजिटल स्ट्राइक’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कठोर प्रतिक्रिया का हिस्सा है, जिसने दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्तों को और गहरा कर दिया।

2 मई 2025 को भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के यूट्यूब चैनल को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा कई पाकिस्तानी नेताओं और मशहूर हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा थी। इस डिजिटल हमले का दायरा केवल शहबाज़ तक सीमित नहीं रहा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरयम नवाज़, पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी, और कई अन्य मंत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी भारत में प्रतिबंधित कर दिए गए। इसके अलावा, लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों जैसे माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद और अली ज़फर के इंस्टाग्राम पेज भी भारतीय यूजर्स के लिए ब्लॉक कर दिए गए।

भारतीय यूजर्स को दिख रहा ये मैसेज
जब भारतीय यूजर्स ने इन अकाउंट्स तक पहुंचने की कोशिश की, तो उनके सामने एक संदेश उभरा: “भारत में अकाउंट उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है।” यह संदेश भारत सरकार के कड़े रुख और डिजिटल युद्ध के नए युग का प्रतीक बन गया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल