एयर स्ट्राइक के बाद भारत की वाटर स्ट्राइक, पाकिस्तान पर मंडराया बाढ़ का ख़तरा

एयर स्ट्राइक के बाद भारत की वाटर स्ट्राइक, पाकिस्तान पर मंडराया बाढ़ का ख़तरा

राजस्थानी चिराग । कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत की गई एयर स्ट्राइक के बाद भारत ने पाकिस्तान को पूर्व बिना सूचना दिए जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने बगलिहार (Baglihar dam) और सलाल बांध (Salal dam flood) के गेट खोल दिए (India water strike) हैं, जिससे पाकिस्तान के निचले इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा (Pakistan flood risk) पैदा हो गया है। ध्यान रहे क सलाल बांध एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है, जिससे कश्मीर के अलावा कई राज्यों को बिजली मिलती है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव चरम पर है और सिंधु जल समझौता (Indus Water Treaty) भारत पहले ही स्थगित कर चुका है।

भारत की ‘वॉटर स्ट्राइक’ का असर
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिसके चलते बगलिहार डैम के दो और सलाल डैम के तीन गेट खोल दिए गए । इससे बड़ी मात्रा में पानी पाकिस्तान की ओर बह रहा है। जलप्रवाह की तेजी की वजह से पाकिस्तान में बाढ़ आने का अंदेशा जताया जा रहा है।

रियासी सलाल बांध के 3 गेट भी खुले हुए दिखाई दे रहे
हालात ये ​हैं कि इस नदी पर बने रियासी सलाल बांध के 3 गेट भी खुले हुए दिखाई दे रहे हैं। डैम के गेट से तेजी से पानी बाहर बह रहा है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर केरामबन सहित कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। भारत का कहना है कि रामबन में बादल फटने और लैंडस्लाइड की भी घटनाएं होने से डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था, इसलिए डैम के गेट खोलने पड़े।

  • Related Posts

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार सप्लाई गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार सप्लाई गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर में पुलिस थाना बीछवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले…

    बीकानेर: चलती बस से युवक को नीचे फेंका, हुई मौत, मोर्चरी के बाहर धरना 

    बीकानेर: चलती बस से युवक को नीचे फेंका, हुई मौत, मोर्चरी के बाहर धरना बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है।…

    You Missed

    कतर एयरस्पेस में अमेरिकी KC-135 विमान लापता, इमरजेंसी सिग्नल के बाद रडार से गायब

    कतर एयरस्पेस में अमेरिकी KC-135 विमान लापता, इमरजेंसी सिग्नल के बाद रडार से गायब

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार सप्लाई गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार सप्लाई गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: चलती बस से युवक को नीचे फेंका, हुई मौत, मोर्चरी के बाहर धरना 

    बीकानेर: चलती बस से युवक को नीचे फेंका, हुई मौत, मोर्चरी के बाहर धरना 

    डॉक्टर-बेटे की मौत के बाद पिता ने भी दम तोड़ा, कर्ज लेकर एमबीबीएस कराया, खाना-पीना छोड़ा

    डॉक्टर-बेटे की मौत के बाद पिता ने भी दम तोड़ा, कर्ज लेकर एमबीबीएस कराया, खाना-पीना छोड़ा

    राजस्थान में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि, आठ मई तक 15 जिलों में अलर्ट जारी

    राजस्थान में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि, आठ मई तक 15 जिलों में अलर्ट जारी

    बीकानेर: विकास कार्य ठप, इस विभाग में ठेकेदारों ने जेईएन से की हाथापाई

    बीकानेर: विकास कार्य ठप, इस विभाग में ठेकेदारों ने जेईएन से की हाथापाई