धोरों पर पलटी जीप, महिला पर्यटक की मौत

धोरों पर पलटी जीप, महिला पर्यटक की मौत

जैसलमेर जिले के सम सेंड ड्यून्स क्षेत्र में धोरों पर जीप सफारी करवाते समय हुए हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य सैलानी घायल हो गए। यह घटना बीते मंगलवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार सफारी करवाते समय ऊंचे टीले से जीप को उतारते समय चालक नियंत्रण खो बैठा और जीप पलटी खा गई। जिससे उसमें सवार पर्यटक नीचे दब गए। सभी सैलानी महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र से यहां घूमने आए थे। जीप में दब जाने से 62 वर्षीया आशा नेवरा की मौके पर मौत हो गई।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर सम पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची। सम थानाधिकारी सुरजाराम ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया और वे उसे लेकर नासिक के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में जीप चालक को दस्तयाब किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार