कुर्सी को लेकर बैठक में चले लात-घूंसे, सरपंच संघ अध्यक्ष और उप-प्रधान भिड़े, एक का सिर फूटा

कुर्सी को लेकर बैठक में चले लात-घूंसे, सरपंच संघ अध्यक्ष और उप-प्रधान भिड़े, एक का सिर फूटा

राजस्थानी चिराग।  नागौर की खींवसर पंचायत समिति की साधारण सभा में कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। उप प्रधान राम सिंह बगडिय़ा और सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश बिडिय़ासर के बीच लात-घूंसे चले। मारपीट में उप-प्रधान का सिर फूट गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश बिडिय़ासर, खींवसर प्रधान सीमा बिडिय़ासर के पति है। प्रधान सीमा बिडिय़ासर ने बताया कि शुक्रवार सुबह पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक की शुरुआत में ही उप-प्रधान ने अभद्रता की। बताया जा रहा है कि कुर्सी को लेकर उप-प्रधान के अपशब्द बोलने पर झगड़ा हुआ।

Deputy Pradhan and Sarpanch Union President clashed in Kheenvsar | खींवसर  में भिड़े उपप्रधान और सरपंच संघ अध्यक्ष: उपप्रधान बोले- मेरी कुर्सी हटाने  के लिए चाकू से हमला ...

बेनीवाल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। बेनीवाल ने लिखा- पुलिस की मौजूदगी में उप-प्रधान पर हमला करना नागौर पुलिस और जिले के पुलिस कप्तान की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान है। बेनीवाल ने कहा- आरएलपी से निर्वाचित उप-प्रधान रामसिंह बगडिय़ा पर एक हिस्ट्रीशीटर सरपंच और उसके गुंडों की ओर से जो जानलेवा हमला किया गया वो निंदनीय है। उन्होंने कहा- मैं पुलिस-प्रशासन को कहना चाहता हूं कि आरएलपी को कमजोर समझने की भूल नहीं करें, यदि समय रहते उप -प्रधान पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो खींवसर थाने और एसपी ऑफिस का घेराव किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नागौर एसपी की होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मामले में संज्ञान लें।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    बीकानेर: प्रॉपर्टी डीलर की मौत, नुकसान से परेशान होकर कुंड में कूदकर दी जान

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारी, इलाके में फैली दहशत

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

    कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव