रील बनाना पड़ा भारी, बहे 6 लोग, 24 घंटे में मिले सिर्फ जीजा-साले के शव

रील बनाना पड़ा भारी, बहे 6 लोग, 24 घंटे में मिले सिर्फ जीजा-साले के शव

कोटा के कुछ युवकों ने चंबल नदी के किनारे पिकनिक के दौरान रील बनाते समय खतरे की चेतावनियों को अनदेखा कर दिया। नतीजा यह हुआ कि पानी के तेज बहाव में 6 युवक बह गए। हादसा सोमवार को निमोदा हरीजी क्षेत्र में हुआ जहां कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। स्थानीय मंदिर के पुजारी ने युवकों को समय रहते समझाया था कि पानी का बहाव तेज हो गया है, वापस लौट जाओ। लेकिन युवक फोटो और रील बनाने में व्यस्त रहे। देखते ही देखते पानी का स्तर और बहाव इतना तेज हो गया कि वे उसमें बह गए। मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को दो युवकों के शव मिले हैं। पहला शव मंडावरा के पास चंबल नदी में मिला, जिसकी पहचान 18 वर्षीय आशु निवासी चैनपुरा (थाना कैथून) के रूप में हुई। आशु की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई। दूसरा शव छिपडदा गाँव के पास सगस जी महाराज मंदिर के पास नदी किनारे मिला जो पांचूलाल निवासी निमोदा हरीजी का था। दोनों मृतक आपस में जीजा-साले थे।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल