विवाहिता को खदान में ले जाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने इस्तगासे के जरिए दी रिपोर्ट

विवाहिता को खदान में ले जाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने इस्तगासे के जरिए दी रिपोर्ट


राजस्थानी चिराग।
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना निवासी एक विवाहिता ने पति के साथ मजदूरी करने वाले एक जने पर रेप का आरोप लगाया है। मामला न्यायालय के इस्तगासे के जरिए पुलिस थाना मकराना में दर्ज करवाया गया है। रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि उसका पति मकराना में मार्बल की खानों पर काम करता हैं। जुसरी निवासी एक‌ जने से उसके पति की जान पहचान हैं। जिसके चलते वो व्यक्ति पीड़िता के पति के साथ घर आया था।

पीड़िता ने इस्तगासे में बताया कि गत 7 फरवरी की रात करीब 8 बजे उसका पति खान पर काम करने के लिए चला गया था। जिसके बाद रात्रि करीब 10 बजे परिवादिया लघुशंका के लिए घर से बाहर आई तो आरोपी पहले से ही बाहर खड़ा था। परिवादिया के बाहर आते ही आरोपी दौड़कर आया और उसका मुंह बंद कर डरा धमकाकर उसे अपने साथ एक बंद पड़ी खान पर ले गया। आरोपी ने खान पर बने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके 2 घंटे बाद उसे घर भेज दिया। उसने बताया कि आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घर आने के बाद पीड़िता ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन सुबह उसके जेठ की मृत्यु हो गई। जिसके चलते पीड़िता परिवार को कुछ नहीं बता सकी। अब पीड़िता ने हिम्मत कर परिजनों को सारी बात बताई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1) व 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की