टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग,कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दी लपटें, देखे वीडियो

टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग,कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दी लपटें, देखे वीडियो

हनुमानगढ़ जिले के नोहर में गुरुवार शाम एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री के अंदर की सभी मशीनें और टायर जलकर राख हो गई। आग इतनी भयंकर थी की कई किमी दूर से इसकी लपटें दिखाई दी।

थाना प्रभारी इश्वरानंद शर्मा ने बताया कि नोहर शहर से करीब एक किमी दूर सोती मार्ग पर दादा टायर फैक्ट्री स्थित है। फैक्ट़्री का मालिक नोहर निवासी नवाबदीन है। गुरुवार शाम को अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैल गई। इसकी लपटे कई किमी दूर तक दिखाई देने लगी और आसमान में काला गुबार छा गया।

तेज हवा के कारण फैलती गई आग

सूचना के बाद मौके पर सबसे पहले नोहर से फायर ब्रिगेड पहुंची। साथ ही आसपास के लोगों ने टैंकर के जरिए पानी डालकर आग पर काबू का प्रयास किया, लेकिन नाकामयाब रहे। तेज हवा के कारण आग फैलती गई। इसके बाद भादरा, हनुमानगढ़, रावतसर, पीलीबंगा, ऐलनाबाद और हरियाणा के सिरसा से भी दमकल को बुलाना पड़ा। इन सभी दमकल और टेंकर्स ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक अमित चाचाण, प्रधान सोहन ढिल, एसडीएम पंकज गढवाल, नगर पालिका ईओ बसंत सैनी और थाना प्रभारी ईश्वरानंद मौके पर पहुंचे।

वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/18CnSfkdYn/

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल