डांस क्लब में एमबीबीएस छात्रों पर हमला, बाउंसरों ने डंडों-रॉड से जमकर पीटा, 10 स्टूडेंट घायल

डांस क्लब में एमबीबीएस छात्रों पर हमला, बाउंसरों ने डंडों-रॉड से जमकर पीटा, 10 स्टूडेंट घायल

जयपुर। मालवीय नगर स्थित जॉकर क्लब में डांस पार्टी के दौरान हुआ विवाद हिंसक रूप में बदल गया। अपने साथी का जन्मदिन मनाने पहुंचे एमबीबीएस छात्रों के साथ क्लब के बाउंसरों और कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। घटना में कई स्टूडेंट घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल छात्र का एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। जबकि एक अन्य छात्र का निजी अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन किया गया है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, आरयूएचएस के एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र ईशान अरोड़ा का जन्मदिन था। इस मौके पर उसके साथी स्टूडेंट्स ने मालवीय नगर स्थित जॉकर क्लब में डांस पार्टी रखी थी। पार्टी के दौरान रात करीब 11:15 बजे डांस करते समय धक्का लगने को लेकर क्लब में मौजूद अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर क्लब के बाउंसरों ने स्टूडेंट्स के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर स्थिति और बिगड़ गई।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला