नाबालिग लड़के को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुई मौत

नाबालिग लड़के को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुई मौत

राजस्थानी चिराग। राजगढ़ क्षेत्र में बाइक की टक्कर से नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग अपने परिचित के साथ ददरेवा में स्थित पेट्रोल पम्प से वापस गांव जा रहा था। रास्ते में वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने नाबालिग को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। राजगढ़ पुलिस ने शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

राजगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि ददरेवा निवासी राजेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि गुरुवार रात ददरेवा निवासी सुनीत कुमार (15) के साथ ददरेवा में स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवाकर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में वह लघुशंका करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आई बाइक ने सुनीत कुमार को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस वार्ड में पहुंची। जिसने युवक के शव को मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी