नाबालिग का अपहरण कर किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को ट्रेन से किया गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को ट्रेन से किया गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। नाबालिग का अपहरण कर उसे घर ले जाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद बिहार भागने के लिए ट्रेन में बैठ गया था। सीकर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को करोली जिले के हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है, उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। बलात्कार के आरोपी मनोज कुमावत पर पूर्व में गंभीर प्रकृति के छह मामले दर्ज हैं।

एसपी भुवण भूषण यादव व एएसपी गजेंद्रसिंह जोधा ने आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए तुरंत टीम का गठन किया। सीआई प्रीति बेनीवाल ने बताया कि 21 अप्रैल को नाबालिग लड़की के पिता ने मामला दर्ज करवाया था। मामले के अनुसार बताया-20 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे आरोपी मनोज कुमावत 20 वर्ष पुत्र मूलचंद कुमावत निवासी रलावता नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर पर ले गया और बलात्कार किया। आरोपी मनोज कुमावत ने मुकदमा नहीं करने की धमकी दी और कहा कि यदि मुकदमा दर्ज करवाया तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद नाबालिग लड़की बुरी तरह से डरी हुई थी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी अब बिहार भागने की फिराक में है। आरोपी सीकर से बस से सवाईमाधोपुर गया। यहां से पटना वाली ट्रेन में बैठ गया। पुलिस ने अपने सोर्से व अन्य तकनीक से आरोपी का पता लगाया और पुलिस टीम आरोपी के पीछे लगी। पुलिस ने आरोपी को करोली जिले के हिंडौनसिटी के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में सीआई प्रीति बेनीवाल, हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार, दयाल, कांस्टेबल हरिसिंह, विष्णु, हंसराज, जयसिंह, विकास, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल महेश और डीएसटी टीम के अंकुश की अहम भूमिका रही है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल