विधायक की गोली लगने से मौत, पिस्टल की सफाई करते हुआ हादसा

विधायक की गोली लगने से मौत, पिस्टल की सफाई करते हुआ हादसा

राजस्थानी चिराग। पंजाब के लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की शुक्रवार रात घर पर गोली लगने से मौत हो गई। घटना रात करीब 12 बजे की है, जब विधायक अपने लाइसेंसी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर को पार कर गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के वक्त विधायक अपने घर पर थे। गोली चलने के बाद परिवार के सदस्य और पुलिस कर्मचारी उन्हें तुरंत दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMC) लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और गोगी के घर पहुंचे। ADCP जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि घटना के समय पिस्टल 25 बोर का था। शुरुआती जांच के मुताबिक, एक ही फायर हुआ और किचन में काम कर रहे नौकर ने भी यही बयान दिया।

डिप्रेशन की संभावना से इनकार
पुलिस ने कहा कि फिलहाल डिप्रेशन जैसी किसी बात का कोई संकेत नहीं है। विधायक ने रूटीन की तरह रात का खाना खाया था। पुलिस सीन ऑफ क्राइम की बारीकी से जांच कर रही है। गोगी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे लुधियाना के KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके घर पर सुबह से शोक प्रकट करने के लिए मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और बरिंदर कुमार गोयल सहित कई लोग पहुंचे।

लुधियाना में शोक की लहर
गोगी की मौत की खबर से लुधियाना में शोक की लहर है। घुमार मंडी इलाके के दुकानदारों ने शनिवार को दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर