भारत में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, यहाँ शुरू हुई झमाझम बारिश

भारत में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, यहाँ शुरू हुई झमाझम बारिश

राजस्थानी चिराग। देशभर में मानूसन का इंतज़ार हो रहा था और अब वो इंतज़ार खत्म हो गया है। भारत में मानसून (Monsoon In India) ने दस्तक दे दी है। आज, शनिवार, 24 मई को केरल (Kerala) में मानसून पहुंच गया है, जिसकी जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही केरल में झमाझम बारिश शुरू हो गई है और गर्मी से परेशान लोगों ने सुकून की सांस ली है।

तय समय से पहले दी मानसून ने दस्तक
मौसम विभाग ने बताया कि सामान्यतौर पर केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है। हालांकि आज, 24 मई को ही पहुंचकर मानसून ने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है।

टूटा 16 साल का रिकॉर्ड
मानसून के 2025 में तय समय से 8 दिन पहले दस्तक देने से 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2009 में मानसून ने तय समय से 9 दिन पहले यानी कि 23 मई को ही दस्तक दे दी थी।

रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने केरल में कई जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में केरल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और तेज़ आंधी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

अन्य राज्यों में भी समय से पहले दस्तक दे सकता है मानूसन
भारत में हर साल मानसून, केरल में ही सबसे पहले दस्तक देता है। इस बार तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में मानसून के आने से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अन्य राज्यों में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें