शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टेस्ट टीम के बने कप्तान

शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टेस्ट टीम के बने कप्तान

राजस्थानी चिराग। इंग्लैंड दौरे पर आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसके चलते शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. वह हाल ही में संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा की जगह लेंगे. यह जानकारी आज (रविवार) मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग के बाद साझा की.

18 सदस्यीय टीम इंडिया का भी ऐलान

इसके तहत इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है, जिसमें बतौर कप्तान शुभमन गिल टारगेटर्स की पहली पसंद बन गए हैं, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का भी ऐलान कर दिया गया है.

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है.

 20 जून से 4 अगस्त तक होगी टेस्ट सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक होगी, जिसके मैच हेडिंग्ले, एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल में खेले जाएंगे.भारत का लक्ष्य 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना है.

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें