पत्थर से हमला कर युवक का मर्डर, 20 दिन पहले बीकानेर से गया था काम की तलाश में

पत्थर से हमला कर युवक का मर्डर, 20 दिन पहले बीकानेर से गया था काम की तलाश में
बीकानेर। बठिंडा में ढाबे पर काम करने वाले 33 वर्षीय युवक की पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बीकानेर, राजस्थान निवासी जावेद अली पुत्र मोहम्मद अली के रूप में हुई है, जो मात्र 20 दिन पहले ही रोजगार की तलाश में बठिंडा आया था। घटना बठिंडा-मानसा रोड स्थित ग्रोथ सेंटर के पास की है। जांच अधिकारी राजपाल सिंह के अनुसार, ढाबा मालिक ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया था। जब वापस लौटा तो देखा कि जावेद अली चिल्ला रहा था और तीन युवक उसका पीछा कर रहे थे।

इन युवकों ने उस पर पत्थरों से हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक के भाई शब्बीर अहमद ने बताया कि जावेद रोजाना परिवार से बात करता था। देर रात पुलिस थाने से फोन आया कि उनके भाई की मौत हो गई है। परिवार एंबुलेंस से बठिंडा पहुंच चुका है और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी