ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

बाड़मेर। सदर थाना पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को पानी के टांके में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य तथा वृताधिकारी रमेश कुमार शर्मा के निर्देशन में सदर थानाधिकारी करतार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले का खुलासा करते हुए गुमान सिंह और नेतल देवी को गिरफ्तार किया गया। दोनों से गहनता से पूछताछ की गई है। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पत्नी को जेल भेज दिया है, जबकि प्रेमी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

4 जून को टांके में मिला था शव
पुलिस के अनुसार, 4 जून को महेशाराम ने अपने भाई तेजाराम का शव टांके में मिलने की सूचना दी थी। इस पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान गुमान सिंह और नेतल देवी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। बाद में 15 जून को महेशाराम ने फिर रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि उसके भाई तेजाराम की हत्या उसकी पत्नी नेतलदेवी, गुमानसिंह और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर की है। इस पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें