बीकानेर: कैंपर को टक्कर मार फायरिंग की थी, शरीर पर लगी थी गोली, अब यहां से दो को पकड़ा

बीकानेर: कैंपर को टक्कर मार फायरिंग की थी, शरीर पर लगी थी गोली, अब यहां से दो को पकड़ा

बीकानेर। नोखा पुलिस ने केड़ली गांव में 14 जून की रात हुई फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाबूलाल गोदारा और गणेशाराम के रूप में हुई है। यह कार्रवाई आपसी रंजिश के चलते बाबूलाल लोयल पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में की गई है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया- 15 जून 2026 को केड़ली निवासी गुड्डी देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 14 जून की रात आरोपियों ने उनके पति बाबूलाल लोयल और उनके परिचित अशोक विश्नोई निवासी अलाय को केड़ली ताल में बुलाया। वहां आरोपियों ने बाबूलाल की कैम्पर गाड़ी को टक्कर मारी और जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की।

इस हमले में बाबूलाल और अशोक विश्नोई के शरीर पर गोलियां लगीं। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और घटनास्थल के आसपास से तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत और लगन से काम करते हुए परिस्थितिजन्य साक्ष्य और आसूचना संकलन के आधार पर फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत