3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

जयपुर के जगतपुरा के पास विधानी में उधार के पैसों के विवाद ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। 3 बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। हरिशंकर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इन सब के पीछे सिर्फ पैसों का विवाद था। सीमेंट व्यापारी हरिशंकर शर्मा (40 वर्ष) की कथिततौर पर उनके पड़ोसी सीताराम शर्मा ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को पहले पशुओं के सूखे चारे में छिपाया और अगले दिन बोरे में बंद कर कार में रख दिया। वह दिनभर शहर में शव ठिकाने लगाने की जगह तलाशता रहा। रात को द्रव्यवती नदी में शव फेंकने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि विधानी निवासी हरिशंकर शर्मा (40 वर्ष) की सीमेंट और भवन निर्माण सामग्री की दुकान थी। परिजन के अनुसार पड़ोसी सीताराम शर्मा ने हॉस्टल निर्माण के लिए उससे करीब 50 लाख रुपए उधार लिए थे और निर्माण सामग्री भी ली थी। शनिवार रात करीब आठ बजे हरिशंकर रुपए मांगने सीताराम के घर गए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। गुस्से में उसने हरिशंकर पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

दुर्गंध छिपाने को शव पर छिड़का परफ्यूम
आरोपी ने शव को घर में ही चारे के ढेर में छिपा दिया। अगले दिन तड़के उसे कार में रखकर निकल गया। दिनभर जयपुर के जगतपुरा, विधानी, रिंग रोड और शिवदासपुरा क्षेत्र में घूमकर शव ठिकाने लगाने की जगह तलाशता रहा। दुर्गंध छिपाने के लिए उसने शव पर परफ्यूम भी छिड़का। पकड़े जाने के डर से वह रात होने का इंतजार कर रहा था।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें