चीन में मिला चमगादड़ से इंसानों में फैलने वाला नया कोरोनावायरस, क्या कोविड-19 की तरह मचाएगा तबाही

चीन में मिला चमगादड़ से इंसानों में फैलने वाला नया कोरोनावायरस, क्या कोविड-19 की तरह मचाएगा तबाही

फिर मचेगी तबाही! चीन में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, जानवर से इंसान में  फैलने का खतरा | Covid 19 like bat virus discovered in Wuhan lab poses risk  of animal to

राजस्थानी चिराग। चीन में विशेषज्ञों की टीम ने चमगादड़ों में एक नया कोरोनावायरस खोजने का दावा किया है। यह वायरस इंसानों से जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। यह उसी इंसानी रिसेप्टर का इस्तेमाल करता है, जो कोविड-19 का कारण बनता है। ऐसे में ये अंदेशा पैदा हो गया है कि एक बार फिर कोविड-19 महामारी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इस वायरस की खोज बैटवुमन के नाम से मशहूर शी झेंगली के नेतृत्व में काम करने वाली टीम ने की है। झेंगली गुआंगजौ लैबोरेटरी की हेड वायरोलॉजिस्ट हैं। उनकी यह रिसर्च ‘सेल’ पत्रिका में मंगलवार को पब्लिश हुई है।

साउथ चाइना मॉर्निंग साउथ पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च कहती है कि नया ‘HKU5’ कोरोनावायरस का एक नया प्रकार है। यह वायरस पहले हांगकांग में जापानी पिपिस्ट्रेल चमगादड़ में पाया गया था। यह मर्बेकोवायरस सबजीन (उपजाति) से आता है। इसमें मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) पैदा करने वाला वायरस शामिल है। यह वायरस ACE2 रिसेप्टर से जुड़ता है, जिसका इस्तेमाल COVID-19 का वायरस करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस वायरस के इंसानों में फैलने का खतरा ज्यादा है। हालांकि यह COVID-19 जितना खतरनाक नहीं है।

वायरस के इंसानों में फैलने का खतरा
शोधकर्ताओं का कहना है कि हमने HKU5-CoV के एक अलग लिनेज (लिनेज-2) की खोज रिपोर्ट करते हैं, जो ना केवल चमगादड़ से चमगादड़ बल्कि इंसान और दूसरे स्तनधारियों में भी आसानी से पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब वायरस को चमगादड़ के नमूनों से अलग किया गया तो यह मानव कोशिकाओं के साथ कृत्रिम रूप से विकसित कोशिकाओं को भी संक्रमित करता है।

शोधकर्ताओं ने आगे कहा इस वायरस के चमगादड़ से मनुष्यों में फैलने का जोखिम काफी ज्यादा है। यह सीधे ट्रांसमिशन के जरिए या किसी मीडियम से भी फैल सकता है। इसमें चार अलग-अलग स्पीसीज शामिल हैं। इसमें दो चमगादड़ में और एक हेजहॉग में पाया जाता है। इसे पिछले साल महामारी की तैयारी के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की उभरते रोगजनकों (पैथोजन) की सूची में जोड़ा था।

‘वायरस फिलहाल बड़ा खतरा नहीं’
शी झेंगली की टीम ने पाया है कि HKU5-CoV-2 और इंटरस्पेसीज संक्रमण की संभावना अधिक हो सकती है। ऐसे में इस वायरस की ज्यादा निगरानी की जरूरत है। हालांकि टीम ने साफ किया है कि इसकी दक्षता COVID वायरस की तुलना में काफी कम है और HKU5-CoV-2 को मानव आबादी के लिए खतरे की तरह नहीं देखना चाहिए।

Recent Posts

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी