बीकानेर: अब यह होंगे नए आरटीओ, राजस्व लक्ष्य पूरा करने की चुनौती बरकरार

बीकानेर: अब यह होंगे नए आरटीओ, राजस्व लक्ष्य पूरा करने की चुनौती बरकरार

बीकानेर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अनिल पण्ड्या को बीकानेर का नया प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (आरटीओ) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बीकानेर परिवहन विभाग राजस्व संग्रहण के मामले में प्रदेश में निचले पायदान पर पहुंच गया है। लंबे समय से बीकानेर और नोखा में अतिरिक्त आरटीओ (एआरटीओ) और जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) जैसे महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हैं। इन पदों के रिक्त होने के कारण विभाग राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने में नाकाम रहा है। पिछले महीने त्योहारी सीजन के बावजूद बीकानेर आरटीओ केवल 18 करोड़ रुपए का राजस्व ही जुटा पाया, जबकि निर्धारित लक्ष्य 78 करोड़ रुपए के आसपास था।

बीकानेर के आरटीओ कार्यालय में एआरटीओ और दो डीटीओ के पद भी लंबे समय से खाली चल रहे हैं। नोखा डीटीओ कार्यालय तो केवल दो परिवहन निरीक्षकों के भरोसे चल रहा है। बीकानेर की छह तहसीलों में केवल तीन उड़न दस्ते हैं, जो राजस्व जुटाने का काम करते हैं। सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार और मुख्यालय स्तर पर राजस्व लक्ष्य तो बढ़ा दिए जाते हैं, लेकिन रिक्त पदों को भरने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव को भी इस समस्या की जानकारी है, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शर्मा ने बताया कि नए आरटीओ विभाग को पटरी पर लाने में कितने सफल होते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की