माँ- बाप ने अपने तीन बच्चो को जहर देकर ब्‍लेड से गला रेता, खुद भी पी ल‍िया जहर, पढ़े खबर

माँ- बाप ने अपने तीन बच्चो को जहर देकर ब्‍लेड से गला रेता, खुद भी पी ल‍िया जहर, पढ़े खबर

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के फलोदी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां माता-पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों को जहर देने के बाद ब्लेड से गला रेत दिया. इसके बाद उन्होंने खुद भी जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना फलोदी के कालू पाबूजी की सोमवार रात की है.

पड़ोस‍ियों ने अस्‍पताल पहुंचाया
जब घर से चीख-पुकार की आवाज़ आई तो पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को गंभीर हालत में फलोदी अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही देचू के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार निरभा राम कोडेचा और लोहावट थाना अधिकारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया.

खून से लथपथ थे पत‍ि-पत्‍नी
पुल‍िस को मंगलवार (15 अप्रैल) की रात को मर्डर की जानकारी म‍िली. पड़ोस‍ियों की सूचना पर पुल‍िस पहुंची तो पत‍ि-पत्‍नी बेहोश पड़े थे. उनकी हाथ की नसें कटी थीं. दोनों खून से लथपथ थे. तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

बच्चों के गले पर किए वार

शिवलाल मेघवाल (35) और उसकी पत्नी ने बेटे 9 साल के बेटे हरीश और दो बेटियों 5 साल की किरण और 3 साल की नत्थू की हत्‍या कर दी. इसके बाद उसने पत्नी के साथ हाथ की नसें काट लीं और जहर पी लिया. तीनों बच्‍चों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर फलोदी एसपी पूजा अवाना भी हॉस्पिटल पहुंचीं. एसपी ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है. आरोपी शिवलाल उत्तराखंड में रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर है. बच्चों की हत्या क्यों की गई? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए