ACB की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धौलपुर की टीम ने हैसियत प्रमाण पत्र के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट करने के एवज में बुधवार को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी पांच हजार रुपए की रिश्वत के लिए परिवादी को परेशान कर रहा था।

ACB action in Bharatpur
इसके बाद चार हजार रुपए पर सहमति बन गई थी। एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी लाखन सिंह के मकान के हैसियत प्रमाण पत्र के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट करने के एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत हल्का पटवारी चक नंबर तीन तुलाराम मांग कर परेशान कर रहा है।
यह वीडियो भी देखें 

पूछताछ एवं कार्रवाई जारी

गोपनीय सत्यापन कराने पर चार हजार रुपए रिश्वत लेने पर पटवारी सहमत हो गया। रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी टीम ने पटवारी को पटवार घर से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार