राजस्थान में बुजुर्गों की पेंशन को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री गहलोत ने विधानसभा में किया बड़ा एलान

राजस्थान में बुजुर्गों की पेंशन को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री गहलोत ने विधानसभा में किया बड़ा एलान

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 91 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है। विधानसभा में विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन से वंचित न रहे। इसके लिए सत्यापन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

बताते चलें कि सरकार द्वारा चलाई जा रही वृद्धजन पेंशन, एकल नारी पेंशन, विशिष्ट योग्यजन पेंशन, कृषक वृद्धजन पेंशन जैसी योजनाओं के तहत राज्य में कुल 91 लाख लोग पेंशन का लाभ ले रहे हैं। लेकिन हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, इनमें से केवल 73 लाख लोगों का ही सत्यापन हुआ है, जबकि लगभग 14 लाख लाभार्थियों का सत्यापन अभी भी बाकी है। पहले यह संख्या 18 लाख बताई जा रही थी, लेकिन सरकार ने इसे सही करते हुए 14 लाख बताया।
भौतिक सत्यापन हर साल अनिवार्य
नियमों के अनुसार, हर साल नवंबर में सभी लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाता है। इस बार सत्यापन प्रक्रिया 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी सत्यापन करा सकें और उनकी पेंशन बाधित न हो। मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि हमारी कोशिश है कि 95% से अधिक लाभार्थियों का सत्यापन समय पर पूरा हो जाए, ताकि किसी को पेंशन से वंचित न होना पड़े।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल