बीकानेर में बड़ी कार्रवाई: नियम उल्लंघन पर पेट्रोल पंप डिस्पेंसिंग यूनिट सील, बिक्री पर रोक

बीकानेर में बड़ी कार्रवाई: नियम उल्लंघन पर पेट्रोल पंप डिस्पेंसिंग यूनिट सील, बिक्री पर रोक

बीकानेर। जिला रसद कार्यालय को प्राप्त शिकायत के आधार पर गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पलाना में एक बायोडीजल पंप पर औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई जिला रसद अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार और प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह की टीम द्वारा की गई।

निरीक्षण के दौरान पंप पर कार्यरत दिनेश कुमार, निवासी तिलक नगर, मौजूद मिला। उसने बताया कि यह पंप देवेंद्र सिंह चारण का है, जहां बायोडीजल की बिक्री की जाती है। पंप यूनिट पर ‘दस्तक’ बायोडीजल का लोगो लगा हुआ पाया गया। हालांकि, बायोडीजल के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। टीम को न तो विस्फोटक लाइसेंस और न ही बिक्री के स्रोत का कोई विवरण मिला। बिक्री और स्टॉक से संबंधित कोई रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं था। पंप के कर्मियों ने विधिक माप विज्ञान अधिकारी द्वारा जारी सत्यापन प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं किया।

इसके मद्देनजर, आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-3 और मोटर स्प्रिट और हाई स्पीड डीजल (आपूर्ति, वितरण का विनियमन और कदाचारों की रोकथाम) संशोधित आदेश 2017 का उल्लंघन पाए जाने पर पंप से एक-एक लीटर के तीन नमूने लेकर जांच हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए डिस्पेंसिंग यूनिट के दो नोजल और भंडारण टैंक को सील कर दिया और पंप पर बिक्री रोकने का आदेश दिया।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी