भाजपा-नेता का शव ले जा रही एम्बुलेंस पुलिस ने रोकी, परिजन बोले- पिस्टल दिखा कर धमकाया

भाजपा-नेता का शव ले जा रही एम्बुलेंस पुलिस ने रोकी, परिजन बोले- पिस्टल दिखा कर धमकाया

भाजपा नेता की हत्या के मामले में व्यापारियों ने परिजनों का समर्थन किया और बाजार बंद रखे। इसके बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर इकट्ठा होकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की। इधर परिजनों का आरोप है कि सुबह उदयपुर से शव जब उनके घर पहुंचा तो सदर थाना SHO ने एम्बुलेंस को रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया। विरोध करने पर SHO ने पिस्टल दिखाई और डराने की कोशिश की। इस मामले में SHO निरंजन प्रताप सिंह ने कहा- प्रदर्शनकारी एम्बुलेंस को कलेक्ट्रेट पर ले जा रहे थे। हमने उन्हें घर ले जाने को कहा था। लेकिन, वे नहीं माने। मामला चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना इलाके का मंगवार सुबह 11 बजे का था। बीजेपी नेता रमेश ईनाणी (65) साल 2019 से 2022 तक पार्टी में नगर मंत्री के पद पर रह चुके हैं। मंगलवार को वे स्कूटी पर अपने काम से जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर हेलमेट पहनकर आए बदमाश ने उनपर फायरिंग कर दी। रमेश वहीं स्कूटी समेत गिर पड़े। हमले में गंभीर घायल भाजपा नेता को चित्तौड़गढ़ के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को डिटेन भी किया है।

  • Related Posts

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस…

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर साइबर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में…

    You Missed

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज