बीकानेर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार, रैकी के मिले थे इतने रुपए

बीकानेर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार, रैकी के मिले थे इतने रुपए

बीकानेर पुलिस ने सींथल के एक युवक रोहित ढोली को गिरफ्तार किया है। रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करने वाले इस युवक को पुलिस पहले भी हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। इस बार उसे सुखदेव चायल के घर की रैकी करने के मामले में दबोचा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि सींथल गांव का रहने वाला रोहित ढोली गिरफ्तार हुआ है, वो रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा है। उसे नापासर पुलिस ने ही गिरफ्तार किया है। रोहित ढोली व अन्य के विरुद्ध संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने के प्रावधानों के तहत मामला एक दिन पहले ही दर्ज कर किया गया है। अब इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गैंगस्टर के लिए रेकी करने के काम के लिए रोहित ढोली को महज पांच हजार रुपए मिले। रोहित और जितेंद्र चारण आपस में दोस्त है। जितेंद्र ने ही उसकी रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण से बात कराई। जितेंद्र ने ही उसे 13 सितम्बर को टास्क दिया था। उसे पीयूष शंगारी, सुखदेव चायल और राजकुमार चौधरी की रेकी करनी थी। इस काम के लिए पांच हजार रुपए का भुगतान होना था। रोहित ने सींथल में ही रहने वाले प्रेमप्रकाश मेघवाल के खाता नंबर दिए। जिसमें जितेंद्र ने पांच हजार रुपए भेज दिए। उसने रेकी करके फोटो और लोकेशन भेज दी।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा