बीकानेर: पुलिस ने रोका हमला, आठ को दबोचा, बर्छी लेकर हमला करने की तैयारी थी

बीकानेर: पुलिस ने रोका हमला, आठ को दबोचा, बर्छी लेकर हमला करने की तैयारी थी

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में आमने-सामने की लड़ाई से पहले ही पुलिस ने आठ जनों को मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र में दबोच लिया। ये लोग बर्छी सहित कई हथियार लेकर जा रहे थे लेकिन एमपी नगर पुलिस नेबीच रास्ते में ही इन्हें रोक लिया। सभी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया और बाद में बर्छी रखने वाले को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के भरूख़ीरा (चक 15 जेएमडी) गांव में जमीनी विवाद में सार्वजनिक रूप से शांति भंग करने के प्रयास में कार्रवाई की गई।मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस थाना के थानाधिकारी विजेंद्र शीला की तत्परता से 8 आदमियों को धरदबोचा गया।

सभी ज़मीनी विवाद में क़ब्ज़ा करने की नीयत से झगड़ा फ़साद करने की तैयारी में थे। इनमें से सलमान के पास से एक बर्छी बरामद हुई। इस पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में प्रकरण दर्ज किया गया। शेष सभी को शांति भंग में गिरफ़्तार किया गया है। इनके क़ब्ज़े से दो वाहन भी बरामद किए गए, जिन्हें फिलहाल पुलिस ने सीज कर लिया है। पुलिस का मानना है कि अगर इन्हें नहीं रोका जाता तो आगे जामसर थाना क्षेत्र में कहीं भी अशांति कर सकते थे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार