बीकानेर में डीजे पर पुलिसकर्मियों-अधिकारियों का डांस,थानों पर दिखा विरोध, देखे वीडियो

बीकानेर में डीजे पर पुलिसकर्मियों-अधिकारियों का डांस,थानों पर दिखा विरोध, देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। होली के दो दिन कठिन ड्यूटी के बाद पुलिस के जवानों ने शनिवार को लाइन मैदान में जमकर होली खेली। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर से लेकर थाने के कॉन्स्टेबल तक ने जमकर होली का लुत्फ उठाया। खुद पुलिस अधीक्षक ने अपने जवानों और अधिकारियों के साथ पारिवारिक सदस्य की तरह होली खेली।

डीजे पर नाचे पुलिसकर्मी-अधिकारी

‘झूठी खाई थी कसम, जो निभाई नहीं’ जैसे गानों पर भी पुलिस अधिकारी नाचते नजर आए। पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी, थानेदारों के साथ ही लाइन और थानों का स्टाफ भी नाचता झूमता नजर आया। सादी वर्दी में पुलिस अधीक्षक को आला अधिकारियों से सामान्य कॉन्स्टेबल तक ने गुलाल लगाया। औपचारिक गुलाल लगाने के बाद डीजे शुरू हुआ तो सभी थिरक उठे।

लाइन में होली, थानों पर विरोध

महिला पुलिस कॉन्स्टेबल और निरीक्षक भी इस दौरान पूरी होली खेलते नजर आई। इन महिला पुलिस कर्मियों ने अलग दल बनाकर डांस किया। इस अनौपचारिक कार्यक्रम में भी पुलिस के जवान पूरी तरह अनुशासित नजर आए। आला अधिकारियों की उपस्थिति में फिल्मी गानों पर डांस करते हुए भी आला अधिकारियों के आसपास होने का एहसास बना रहा। हालांकि पुलिस थानों में होली नहीं खेलकर विरोध दर्ज कराया गया। दरअसल, कॉन्स्टेबल से इंस्पेक्टर तक ने होली के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।

2 घंटे चला होली का कार्यक्रम

पुलिस लाइन पर तो होली पर रंगत दिखाई दी लेकिन थानों में ज्यादा रौनक नहीं थी। दरअसल, पुलिस इंस्पेक्टर से कॉन्स्टेबल तक विभागीय पदोन्नति नहीं होने से नाराज है। हर साल पुलिसकर्मी होली के अगले दिन पुलिस लाइन के मैदान में ही होली खेलते हैं। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया जाता है लेकिन मुख्य रूप से पुलिस अधिकारी और जवान ही इसमें नजर आते हैं। करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों के बीच तालमेल देखने को मिला।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल