शहर के इस भाजपा नेता के बेटे के घर छापेमारी, पिता बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष

शहर के इस भाजपा नेता के बेटे के घर छापेमारी, पिता बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के बेटे के यहां गुरुवार को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की रेड हुई है। छापेमारी करीब 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में की गई है। टीमें सुबह करीब 9 बजे बीजेपी नेता और पूर्व यूआईटी चेयरमैन लक्ष्मी नारायण डाड के घर पहुंची। हालांकि, टैक्स चोरी का आरोपी निखिल पिता के घर में नहीं रहता है। वहां से मिली जानकारी के बाद टीमें उसके अलग-अलग 6 ठिकानों पर पहुंची। दरअसल, निखिल का टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में केमिकल और कोयला सप्लाई का बिजनेस है। इसके साथ वह प्रॉपर्टी और फाइनेंस के काम से भी जुड़ा हुआ है। टीम को करीब 10 करोड़ की जीएसटी चोरी की जानकारी मिली थी।

बताया जा रहा है कि निखिल के दोस्त और बिजनेस पार्टनर अनुज सोमानी के यहां भी टीमें सर्च कर रही हैं। निखिल के कुमुद विहार स्थित फ्लैट और ऑफिस, रिको और चित्तौड़गढ़ स्थित प्रोसेस यूनिट में टीम डॉक्यूमेंट खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि टीम सुबह सबसे पहले शास्त्री नगर न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित निखिल के पैतृक घर पहुंची। टीम को पता चला कि वह कुमुद विहार के फ्लैट नंबर 803 में रहता है। इसके बाद टीम नि​खिल के छोटे भाई बाबा को साथ लेकर उसके कुमुद विहार स्थित फ्लैट पर पहुंची। बताया जा रहा है कि निखिल इसी फ्लैट में रहता है और यहीं से ऑफिस चलाता है। टीम यहां डिजिटल डेटा ओर की डॉक्यूमेंट की जांच कर रही है। इसके साथ ही स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां