ब्रेकिंग: राजस्थान में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट कारोबारी के 17 ठिकानों पर एक साथ रेड

ब्रेकिंग: राजस्थान में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट कारोबारी के 17 ठिकानों पर एक साथ रेड

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर और बांसवाड़ा जिले में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने गुरुवार को एक साथ रेड डाली। इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में ​हड़कंप मच गया। उदयपुर के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी गोल्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक के 17 ठिकानों पर सुबह से ही इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक महानिदेशक आयकर अन्वेषण रेणु अमिताभ के निर्देश पर इनकम टैक्स की टीमों ने एक साथ तीन ​जिलों में रेड डाली।

उदयपुर में बांसवाड़ा जिले में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के छोटे भाई गोविंद सिंह राव पर भी टीम ने शिकंजा कसा। बांसवाड़ा में कॉमर्शियल कॉलोनी स्थित उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कार्यालय और सागवाड़िया गांव में सुबह इनकम टैक्स की टीम पहुंची। उदयपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी गोल्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक पर सुबह 5 बजे से आईटी की टीमें सर्च कर रही हैं। सामान के अवैध परिवहन से जुड़े मामले को लेकर छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने एक साथ रेड डाली।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी