अवैध रिफिलिंग के अड्डों पर छापा, सिलेंडर और मशीन जब्त

अवैध रिफिलिंग के अड्डों पर छापा, सिलेंडर और मशीन जब्त

राजस्थानी चिराग। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग से होने वाले जानमाल एवं राजस्व हानि की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को नोखा में रसद विभाग की टीम द्वारा कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लखारा चौक पर देवकिशन उर्फ देवाराम लखारा, निवासी मालाणी बास, नोखा को घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैधरूप से वाहनों में रिफिलिंग करते हुए पाया गया। इसके तहत एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसमें कुल 4 गैस सिलेंडर मय इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त सिलेंडरों को राज गैस सर्विस, नोखा सुपुर्द कर गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु पाबंद किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध रिफिलिंग में लिप्त आरोपी पर नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में आमजन से भी अपील है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का कहीं भी दुरूपयोग होता दिखाई दे तो कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर सूचित करें ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा