बीकानेर: वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर आई ये खबर

बीकानेर: वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर आई ये खबर

बीकानेर। 2024 के बजट में घोषित वंदे भारत ट्रेन अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। वंदे भारत ट्रेन की प्रारंभिक मेंटिनेंस बीकानेर मंडल को सौंपने के कारण इस ट्रेन को चलाने में देरी हो रही है। इसके मुख्य कारण है कि बीकानेर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को खड़ी करने और उसके प्रारंभिक मेंटिंनेस की सुविधा ही नहीं है। सबसे बड़ी तो बीकानेर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की धुलाई की सुविधा ही नहीं है। हालांकि बीकानेर के पट्टी पेड़ा में वाशिंग लाइन तो है लेकिन जो वाशिंग लाइन है वहां वंदे भारत ट्रेन को खड़ा नहीं किया जा सकता, क्योंकि पट्टी पेड़ा की वाशिंग लाइन में कर्व है। एक्सप्रेस और सामान्य गाड़ियां तो इस वाशिंग लाइन में धुलाई के लिए जा सकती है लेकिन वंदे भारत ट्रेन यहां खड़ी नहीं हो सकती।

इसके अलावा वंदे भारत को धुलाई के लिए लालगढ़ स्थित वाशिंग लाइन में भी नहीं भेजा जा सकता। क्योंकि लालगढ़ रेलवे की वाशिंग लाइन में प्रतिदिन धुलाई होने वाली गाड़ियों की संख्या भी अधिक है। वहां पर नई वाशिंग लाइन और सिक लाइन बनाई जाएगी। नई लाइन डालने में करीब एक साल से ज्यादा का समय लगेगा। ऐसे में वहां पर भी इस गाड़ी को खड़ा नहीं किया जा सकता। बीकानेर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा हो चुकी है लेकिन यह ट्रेन कब शुरू होगी यह कहना मुश्किल हो रहा है। हालांकि बीकानेर में गाड़ी के प्रारंभिक मेंटिनेंस के लिए टेक्निकल स्टॉफ भी तैयार है। रेलवे बोर्ड ने अपनी तरफ से बीकानेर मंडल को इस ट्रेन का शिड्यूल भेज टाइमिंग पर सुझाव भी मांग लिए। ट्रेन के टाइमिंग में भी कुछ दिक्कत आ रही है।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार