Bikaner Weather: राजस्थान में बारिश और आंधी का दौर जारी, मौसम विभाग ने आठ जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Bikaner Weather: राजस्थान में बारिश और आंधी का दौर जारी, मौसम विभाग ने आठ जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Bikaner Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार के बाद सोमवार, 12 मई 2025 को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, उदयपुर और पाली में आज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

रविवार को बदला मौसम, मिली गर्मी से राहत

रविवार दोपहर के बाद हनुमानगढ़, नागौर, चितौड़गढ़, कोटा और बीकानेर में मौसम अचानक बदल गया। बादल छाए, तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में बारिश हुई। हनुमानगढ़ में ओले भी गिरे। इस मौसमी बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। हालांकि, उदयपुर में बिजली गिरने से एक महिला की मौत की दुखद घटना भी सामने आई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। सोमवार को जिन 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

15 मई से हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल