अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवक ने खाया जहर

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवक ने खाया जहर

हनुमानगढ़। ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद टाउन थाने में एक होटल मैनेजर और उसकी महिला मित्र के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, पंजाब के मुक्तसर निवासी ने रिपोर्ट दी कि उसका साला सिक्योरिटी मैनेजर था। एक कंपनी के कई होटलों में उसकी ड्यूटी लगती थी। पिछले समय से वह सवाई माधोपुर के होटल में तैनात था। वहां उसकी एक महिला से जान-पहचान हुई।

महिला का मित्र होटल में मैनेजर है। आरोप है कि महिला और उसका मित्र एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप के आधार पर उसे दो वर्ष से धमकाकर रुपए ऐंठ रहे थे। परेशान करने पर दो वर्ष पहले नौकरी छोड़कर गांव लौट आया, लेकिन आरोपियों ने दबाव बनाना जारी रखा। इसी तनाव के चलते युवक ने 28 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे शेरगढ़ स्थित प्लाई फैक्ट्री के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मोबाइल की जांच से पूरा खुलासा हो सकता है। जांच एएसआई अमीचंद को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और वीडियो क्लिप संबंधी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

  • Related Posts

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत पाली। घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम को स्कूल वैन ने कुचल दिया। मासूम…

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे अजमेर में मंगलवार को डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। डॉक्टर का शव केकड़ी जिला अस्पताल…

    You Missed

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

    बीकानेर : पुलिस ने फड़बाजार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ई सिगरेटों को किया जब्त

    बीकानेर : पुलिस ने फड़बाजार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ई सिगरेटों को किया जब्त

    बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान

    बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान

    सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

    सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

    राजस्थान में आज आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, कल के लिए भी चेतावनी

    राजस्थान में आज आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, कल के लिए भी चेतावनी