ट्रेन में काम करने वाली युवती से रेप, पीड़िता के बॉयफ्रेंड के साथ फोटो-वीडियो सोशल ग्रुपों में डाले

ट्रेन में काम करने वाली युवती से रेप, पीड़िता के बॉयफ्रेंड के साथ फोटो-वीडियो सोशल ग्रुपों में डाले

ट्रेन में काम करने वाली युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यूपी के एक युवक पर अजमेर के एक होटल में रेप करने और प्राइवेट फोटो-वीडियो सोशल ग्रुपों में शेयर करने का आरोप लगाया है। आरोपी जनवरी से लेकर अब तक लगातार परेशान कर धमकी दे रहा है। अब पीड़िता ने सोमवार रात अजमेर के कोतवाली थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी धरमवीर सिंह ने बताया- पीड़िता ने रिपोर्ट में युवक पर रेप, ब्लैकमेल करने और रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का बयान और मेडिकल करवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह ट्रेन में काम करती हैं। अजमेर में ड्यूटी के दौरान जनवरी में यूपी के युवक से मुलाकात हुई थी। उस दौरान युवक ने अपना मोबाइल बंद होने पर उसका मोबाइल मांगा था। पीड़िता बताया कि कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे कॉल किया। युवक ने बताया कि उसने मोबाइल से बॉयफ्रेंड के साथ के प्राइवेट फोटो-वीडियो ले लिए थे। इसके बाद से युवक ब्लैकमेल करने लगा। सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर होटल में मिलने बुलाया और रेप किया।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर