राजस्थान का ये भाजपा नेता गिरफ्तार, बेरहमी से की थी छोटे भाई की हत्या

राजस्थान का ये भाजपा नेता गिरफ्तार, बेरहमी से की थी छोटे भाई की हत्या
छोटे भाई की हत्या करने वाले भाजपा नेता मुकेश भींचर को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक श्रवण भींचर के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिवादी सुरेंद्र कुमार (34) दत्तक पुत्र रामचंद्र जाट ने बताया कि उसका भाई मुकेश कुमार ज्यादातर सीकर में रहता है। वह 23 नवंबर को सीकर से गांव तारपुरा आया था। दोपहर के समय करीब 1.30 बजे मुकेश कुमार उसकी एक साल की बेटी पलक को अपने घर से मेरे घर पर सौंपने आया था। आधा घंटे बाद उसके भाई मुकेश कुमार के घर की तरफ हो-हल्ला की आवाज आई। वह भाई के घर गया तो वहां पर एक कमरे में मेरा भाई श्रवण उर्फ हवलदार फर्श पर पड़ा हुआ था। आरोपी मुकेश भींचर ने पूछताछ में कबूला है कि वह चार दिन से भाई श्रवण को मारने की योजना बना रहा था। 23 नवंबर को भाई के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर गुस्से में धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका छोटा भाई श्रवण उर्फ हवलदार अत्यधिक शराब पीकर घर में मां को अन्य भाइयों को परेशान करता था। गुस्सा आने पर वह घर में तोड़फोड़ भी कर देता था। आरोपी पिपराली रोड पर किराए पर हॉस्टल चलाता था, श्रवण वहां भी आकर कई बार आकर बदमाशी करता था, जिससे उसे हॉस्टल बंद करना पड़ा। ऐसे में उसे हर माह डेढ़ लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आरोपी श्रवण की जमीन हड़पना चाहता था, इसलिए उसने यह हत्या की।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा