होली पर राजस्थान सरकार की बड़ी सौगात, CNG हुई सस्ती, नई दरें आज रात 12 बजे से लागू

होली पर राजस्थान सरकार की बड़ी सौगात, CNG हुई सस्ती, नई दरें आज रात 12 बजे से लागू

राजस्थानी चिराग। राजस्थान सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) सहित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली डीपीएनजी, सीपीएनजी, आईपीएनजी प्राकृतिक गैस की दरों में कमी कर सभी वर्ग के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर आम लोगों को सीएनजी गैस 2.12 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती उपलब्ध होगी। नई दरें गुरुवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।

सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में वित एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सीएनजी पीएनजी की वेट दर 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के उपक्रम आरएसजीएल ने गुरुवार रात 12 बजे से नई दरें लागू करने का निर्णय करते हुए आम नागरिकों को राहत प्रदान कर दी है।

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल की ओर से जारी नई दरों के अनुसार अब कोटा में आम नागरिकों को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस सीएनजी में 2.12 रुपए प्रति किलो की राहत देते हुए अब 91.09 रुपए प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध होगी।
इसी तरह से घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस डीपीएनजी में 1.25 रुपए की राहत देते हुए 49.35 रुपए प्रति एससीएम, व्यावसायिक पाइप्ड नेचुरल गैस सीपीएनजी में 1.50 रुपए की राहत देते हुए 64.50 रुपए प्रति एससीएम, औद्योगिक पाइप्ड नेचुरल गैस आइपीएनजी में 1.41 रुपए की राहत देते हुए 60.59 रुपए प्रति एससीएम की दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार के उपक्रम आरएसजीएल ने कोटा में गुरुवार रात 12 बजे से राहत देने का निर्णय किया है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम