डिप्टी सीएम दिया कुमारी की अधिकारियों को सख्त हिदायत, पढ़ें यह खबर

डिप्टी सीएम दिया कुमारी की अधिकारियों को सख्त हिदायत, पढ़ें यह खबर

जयपुर। राजस्थान में खराब सड़कों की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इसे लेकर मंगलवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी और कहा कि खराब सड़कें ही ठीक हो जाए तो जनता हमें धन्यवाद दे देगी। निर्माण भवन में सार्वजनिक निर्माण विभाग की बैठक में दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में नई सड़कों के साथ डेमेज सड़कों को विश्व स्तरीय बनाना हमारी प्राथमिकता है। अधिकारी यह तय कर ले कि अगले एक वर्ष में हम मौजूदा नोन पेचेबल और परमानेंट टूटी सड़कों को ठीक करवा देंगे। यदि हम सब ने मिलकर इस काम को शत प्रतिशत सफल कर दिया तो यह आम जन के लिए बहुत बड़ी सहूलियत होगी।

अधिकारियों से उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरा फोकस सड़कों की गुणवत्ता पर केद्रिंत करें। इसके लिए नियमित फील्ड विजिट कर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें और यदि कहीं कमी पाई जाती है तो उस पर कठोर कार्रवाई करे। उन्होनें कहा कि जब मैं स्वयं और उच्च अधिकारी फील्ड में जा सकते हैं तो अन्य अधिकारी क्यों नहीं जा रहे है। उपमुख्यमंत्री ने बजट घोषणाओं, एनएचएआई, आरएसआरडीसी, आरएसएचए, सीआरआईएफ सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की गति बढ़ाने और कार्यों को समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जयपुर रिंग रोड, ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे, अजमेर रोड, खाटू श्याम जी मंदिर रिंग रोड सहित विभिन्न प्रोजेक्टस की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभा की राज्यमंत्री मंजू बाघमार, प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा