एस्कॉर्ट सर्विस का शौक, पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा युवक, फिर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

एस्कॉर्ट सर्विस का शौक, पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा युवक, फिर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने एक क्लब के जनरल मैनेजर के साथ मारपीट करने के मामले में जयपुर में एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेन्द्र मीणा पहले भी मारपीट एवं किडनैपिंग के मामले में कानोता थाने से जेल जा चुका है।

डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र मीणा (21) निवासी रामनगरिया और बलवंत सिंह (38) निवासी रजत पथ मानसरोवर हैं। पुलिस ने बताया कि एक क्लब के जनरल मैनेजर सुरेश नेहरा ने 13 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि वह साथी कर्मचारी मोनिस, बृजेश, नवरतन के साथ क्लब बंद करके नीचे सड़क पर आ गया। वहां तीन लड़के व दो लड़कियां आपस में लड़ रहे थे।
लड़ाई करने के लिए उन्हें मना किया तो दोनों लड़कियों ने कहा कि हमारी गाड़ी आ रही है, उसमें चले जाएंगे। अचानक से कार से निकलकर एक लड़के ने बृजेश पर डंडे से वार किया। इस पर सुरेश ने कहा कि आप लड़ने आए हो क्या। इतनी देर में आई दूसरी गाड़ी से एक लड़का उतरा और उनके सिर पर डंडे से दो-तीन वार कर गले से चेन और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोपी एक महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद आरोपी राजेन्द्र मीणा और बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
एस्कॉर्ट सर्विस चलाता आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस चलाता है। जो साथियों के साथ मिलकर जयपुर शहर में ग्राहक की ओर से बताए गए होटल, मकान पर टैक्सी और अपनी गाड़ी से सप्लाई देता है। घटना के दिन भी राजेन्द्र ने सप्लाई दी, लेकिन किसी बात को लेकर ग्राहक से झगड़ा हो गया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार