शहर की इस होटल में हो रहा था ‘गंदा काम’, अचानक पहुंची पुलिस; 50 लड़के-लड़की गिरफ्तार

शहर की इस होटल में हो रहा था ‘गंदा काम’, अचानक पहुंची पुलिस; 50 लड़के-लड़की गिरफ्तार

पुलिस ने देर रात एक होटल में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा। यहां 50 युवक-युवती नशे की हालत में मिले। मौके से शराब की 11 बोतल और बीयर की 82 बोतल जब्त की गई। पुलिस ने मौके से होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही 40 युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, 10 युवतियों के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली की हिम्मतपुरा स्थित होटल में रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर रेव पार्टी होते हुए देखी। इसके बाद रात 1.30 बजे बगरू और बिंदायका थाने से पुलिस जाप्ता मौके पर भेजा गया। रेव पार्टी जयपुर के हिम्मतपुरा स्थित होटल कैएलम अथर्वा पैलेस एंड रेस्टोरेंट में चल रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले, जो होटल के बड़े हॉल में नांच रहे थे। पुलिस को देखते ही युवक-युवतियां अपना मुंह छिपाते हुए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, मौके से सभी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि होटल में नांच रहे लोगों को एक व्यक्ति शराब की सप्लाई कर रहा था, जो होटल संचालक था। इसके बाद काउंटर चेक किया। मौके से बीयर की 34 बोतल और 48 खाली बोतल मिली। इसके अलावा अंग्रेजी शराब की 11 बोतल मिली। होटल में ग्राहकों को शराब सप्लाई के लिए अनु​मति भी नहीं ली गई थी। इस पर शराब को जब्त करने के साथ ही होटल संचालक मुकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, होटल में चल रही रेव पार्टी के दौरान 40 युवकों और 10 युवतियों को गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार