शहर में इस जगह जली कार में जला शव मिलने से फैली सनसनी, 6 बेटियों के पिता की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

शहर में इस जगह जली कार में जला शव मिलने से फैली सनसनी, 6 बेटियों के पिता की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

नागौर। जिले के गुणपालिया ग्राम के पास बल्दू मार्ग पर जली हुई एक कार में युवक का जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लाडनूं थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

कार में जली हालत में मिले युवक के शव की शिनाख्त ग्राम बल्दू निवासी प्रभुराम मेघवाल (40) पुत्र आसुराम मेघवाल के रूप में हुई। वह अपनी कार में था और वहां से कुछ ही दूरी पर मृतक का खेत व ढाणी है। मृतक के परिवार में पत्नी सहित 6 पुत्रियां व 1 पुत्र है। उसके बुजुर्ग माता-पिता उसके साथ ही रहते थे। वह मजदूरी व कृषि कार्य कर परिवार चलाता था।
किसी को छोड़ने गया था
मृतक के भतीजे भंवरलाल ने पुलिस रिपोर्ट देकर बताया कि उसके चाचा प्रभुराम के पास शनिवार शाम को मणु निवासी भागीरथराम मेघवाल का फोन आया था। उसने कहा कि उनकी बस निकल गई है कार से हमें छोड़कर आए। चाचा शाम 5:30 बजे उन्हें छोड़ने के लिए घर से कार लेकर निकला था। शाम साढ़े सात बजे बल्दू में राकेश ने कार में उसे देखा था। उसके साथ चार लोग थे। शाम करीब 8 बजे चाची ने फोन किया तो एक घंटे में घर पहुंचने को कहा था।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए