दस लाख रुपए के गहनों से भरा था बैग, दुकानदार ने मालिक को लौटाकर पेश की मिसाल

दस लाख रुपए के गहनों से भरा था बैग, दुकानदार ने मालिक को लौटाकर पेश की मिसाल

मलसीसर (झुंझुनूं)। रोडवेज बस में जा रही एक महिला का बैग डिक्की में से किसी ने उतारकर कस्बे के हीरा सर्किल पर लावारिस छोड़ दिया। बैग में करीब दस लाख रुपए के जेवरात थे। कस्बे के एक दुकानदार रामेश्वर ने वह बैग उसके मालिक को लौटाकर इमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल, हनुमानगढ़ जा रही बस में झुंझुनूं से बैठी एक महिला यात्री को भादरा में उतरना था। उसने अपना बैग बस की डिक्की में रख दिया। बस जैसे ही अगले स्टेशन मलसीसर में हीरा सर्किल पर रुकी, वहां उतरे एक जने ने अपने सामान के साथ महिला यात्री का बैग भी डिक्की में से उतारकर बाहर रख दिया। उसने बैग को वापस नहीं रखा और खुद का सामान लेकर वहां से चला गया। इस दौरान बस वहां से रवाना हो गई। भादरा में महिला यात्री को डिक्की में बैग नहीं मिला तो उसके होश उड़ गए। उधर मलसीसर में वह बैग दुकानदार रामेश्वर को मिल गया। उसने एक रोडवेज बस ड्राइवर नरेन्द्र को इसकी सूचना दी।
नरेन्द्र ने संबंधित परिचालक को बताया। सूचना पर बैग मालिक वहां पहुंच गया और रामेश्वर ने बैग को लौटा दिया। रामेश्वर इससे पहले भी दस लाख रुपए लौटाकर इमानदारी कर परिचय दे चुका है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम