क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ी की मौत, फील्डिंग करते वक्त अचानक मैदान में गिरे

क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ी की मौत, फील्डिंग करते वक्त अचानक मैदान में गिरे

जयपुर। टूर्नामेंट के दौरान पूर्व क्रिकेटर यश गौड़ की मौत हो गई। 58 साल के यश गौड़ बॉलिंग करने के बाद फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गिर गए। साथी खिलाड़ी उनको नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व रणजी क्रिकेटर नलिन जैन ने बताया- कालवाड़ रोड स्थित विनायक क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को वेटरन डबल विकेट टूर्नामेंट चल रहा था। ओवर पूरा कर यश गौड़ स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ग्राउंड पर गिर गए। सभी खिलाड़ी यश के पास पहुंचे। उन्हें सीपीआर दिया गया। इसके बाद भी यश होश में नहीं आए। उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नलिन ने बताया- डॉक्टर ने कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से यश गौड़ की मौत होने की पुष्टि की। नलिन ने कहा- यश को वह बचपन से जानते थे। यश को क्रिकेट खेलने के साथ ही म्यूजिक का काफी शौक था। अक्सर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गाना गाते थे। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी जागरूक थे।

  • Related Posts

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड बीकानेर में हार्ट अटैक से पिता की मौत के बाद बेटी ने सुसाइड कर लिया। पिता का शव देखकर…

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल जयपुर के जगतपुरा के पास विधानी में उधार के पैसों के विवाद…

    You Missed

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत