अचानक युवक कूद गया मालगाड़ी के आगे, ट्रेन गुजरने के बाद यात्री रह गए दंग

अचानक युवक कूद गया मालगाड़ी के आगे, ट्रेन गुजरने के बाद यात्री रह गए दंग

धौलपुर। शहर में जेल फाटक के पास गुरुवार दोपहर एक युवक यहां धौलपुर-ग्वालियर रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ी के आगे कूदा पड़ा। घटना देख सभी लोग चौक गए। मालगाड़ी गुजरने के बाद युवक सकुशल बच गया। जिस पर मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार रावत ने खुदकुशी करने का प्रयास कर रहे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मालगाड़ी गुजरने के दौरान वह कुछ समय के लिए अचेत हो गया था। युवक के पड़ोसी मध्यप्रदेश के मुरैना जिला निवासी होना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रमेन्द्र रावत ने बताया कि वह भैंसेना की तरफ से दोपहर में गश्त करके लौट रहे थे। यहां जेल फाटक बंद होने पर वह और अन्य फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच ग्वालियर की तरफ आ रही मालगाड़ी के आगे एक युवक अचानक से पटरियों पर जा कूदा। यहां देख सभी लोग दंग रह गए। मालगाड़ी के गुजरने के बाद कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे तो युवक के कोई चोट नहीं पहुंची थी। होश में लाए और फिर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। युवक ने अपना नाम मूलचंद पुत्र रामजीलाल कोली निवासी डूंगरपुर जिला मुरैना मध्य प्रदेश का होना बताया। हालांकि, उसने खुदकुशी करने की वजह नहीं बताई।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा