राजस्थान के 17 नए जिलों पर मंथन लगभग पूरा, 5 से ज्यादा जिलों पर गिर सकती है गाज

राजस्थान के 17 नए जिलों पर मंथन लगभग पूरा, 5 से ज्यादा जिलों पर गिर सकती है गाज

जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय नए बने 17 जिले और 3 संभागों की समीक्षा के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी इस माह के अंत तक अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप सकती है। कमेटी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक नए जिलों को लेकर मंथन लगभग पूरा हो चुका है। कमेटी की अब एक और बैठक होगी, जिसमें रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। उसके बाद कमेटी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। देश में 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बाद बैठक बुलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि कमेटी नए बने 17 जिलों में 5 से ज्यादा कम करने पर मंथन कर रही है। समीक्षा कर रही कमेटी का गठन 12 जून को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के संयोजन में किया गया था। अब उन्हें हटाकर संयोजक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बनाया गया है। इस कमेटी की आखिरी बैठक 18 सितंबर को हुई थी।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए थे सरकार की मंशा पर सवाल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हाल ही नए जिलों की समीक्षा को लेकर राज्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इस विषय पर विचार के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने तक की मांग कर दी है। सूत्रों की माने तो कमेटी छोटे जिलों को खत्म करने या फिर मर्ज करने की सिफारिश कर सकती है। पूर्व में कमेटी ने भी छोटे जिलों पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि एक विधानसभा क्षेत्र जितने इलाके को जिला बना दिया, ऐसे तो सभी विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से 200 जिले बनाने पड़ जाएंगे। कमेटी को नए बने दूदू को जिला बनाए रखने या समाप्त करने पर फैसला करना है। दूदू के जिला बने रहने पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि राज्य सरकार ने इसी कारण बैरवा की जगह मदन दिलावर को कमेटी का संयोजक बनाया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार